Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई और पुणे के बाद ठाणे में कोरोना का मरीज मिला

 

मुम्बई। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद आज तीसरा मरीज ठाणे में मिलने की खबर है।ठाणे में मिले इस कोरोण वायरस से प्रभावित मरीज को हिंदुजा अस्पताल में फिलहाल रखा गया है। जानकारी अनुसार वह दुबई से यहां आया है। 64 वर्षीय इस मरीज की वायरस से प्रभावित होने की आज ही पुष्टि हुई है ।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस से प्रभावित तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक पुणे से है। 33 वर्षीय यह शख्स अमेरिका से आया है। इसी तरह से 40 वर्षीय अन्य मरीज को भी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसमें भी वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है।