Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश में 2 लाख से अधिक हुए कोरोना के मामले, मरने वालों की कुल संख्या पहुंची 6 हजार के करीब

देश में कोरोना के मामलों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या ने दो लाख के आंकड़े को पार कर लिया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 2,07,615 हो गई है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 5,815 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या जहां 1,00,303 है तो वहीं पिछले 24 घंटे में 8,909 नए मामले सामने आए हैं, 217 मौतें हुई हैं। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 72 हजार को पार कर गया है।

अब तक 2 हजार 465 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 31 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 38 हजार 502 एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक 24 हजार से अधिक केस सामने आए हैं, जिसमें 197 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कुल केस के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली है। अब तक यहां 22 हजार 132 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 556 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9243 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 17 हजार 617 हो गया है, जिसमें 1092 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 9373 है, जिसमें 203 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 8420 है, जिसमें 364 की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 8361 है, जिसमें 222 लोग जान गंवा चुके हैं।