Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ओबीसी ने धरना प्रर्दशन किया

सिरसा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद
में सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ओबीसी ने अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में धरना प्रर्दशन
किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामानंद निरानियां ने की। इस मौके पर कांग्रेस एससी सेल के
प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, अमीरचंद चावला,
ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष बूटा सिंह थिंद, प्रोफेसर आरसी लिंबा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता
मौजूद थे। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होकर उक्त कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता
रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है। ललित मोदी और नीरज मोदी बेईमान व्यक्ति है जिन्होंने देश के अरबों
रुपए हड़प कर विदेश में फरार हो गए। ललित मोदी व नीरज मोदी देश के दुश्मन है। सरकार ने इन्हे
ओबीसी बनाकर पेश किया जोकि गलत हैं। यह फर्जी ओबीसी हैं, इनकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस


नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को इन भगोड़ों को पकड़कर भारत देश में वापिस लाकर पैसे की वसूली
करनी चाहिए। सरकार भगोड़ों से पैसें वसूली करने की बजाएं विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में लगी
हुई है जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एक करने के लिए इतने बड़े स्तर
पर यात्रा निकाली थी और उनके परिवार ने देश के लिए अनेकों कुर्बानियां दी हैं। सरकार ने षड्यंत्र के

तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है जिसका हम विरोध करते हैं और पूरे देश में इसी प्रकार से
आंदोलन हो रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान का जैसा भी निर्देश होगा उसके अनुसार आंदोलन तेज किया
जाएगा। इस मौके पर पाला सिंह कम्बोज, एडवोकेट रिशपाल पंधु, होशियार सिंह नम्बरदार, रघुवीर सिंह
गोबिन्दपुरा, धर्मपाल खोखर, एडवोकेट राखी मौर्य, एडवोकेट सुनील मौर्य, ख्यालीराम एमसी, आजाद
केलनिया,बृजलाल घोडेला, सुरेन्द्र , सुभाष गुज्जर, सुभाष सिंगाठिया, कमल कांटीवाल, कपिल सरावगी,
पूर्णचन्द गिरधर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।