Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगा माफ़ी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माफी मांगी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर माफी मांगी है। इसमें उन्होंने लिखा है- “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। अधीर रंजन ने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। रंजन ने कहा- मैं इंतजार कर रहा हूं कि भाजपा मुझे आतंकवादी घोषित करे और मुझे यूएपीए के तहत गिरफ्तार कराए। वे आदिवासियों के चैंपियन बनना चाहते हैं,उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी राष्ट्रपति के नाम के आगे माननीय राष्ट्रपति या मैडम के बिना बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं। यह भी राष्ट्रपति पद के अपमान के बराबर है। मैं मांग करता हूं कि जिस तरह से वे राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं, उन्हे हटाया जाए।

स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के साथ बहुत अनुचित व्यवहार किया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी को मौखिक हमले और शारीरिक धमकी का शिकार होना पड़ा। सत्ताधारी दल ने सदन में उनके लिए शत्रुतापूर्ण माहौल बना दिया। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि चूंकि सोनिया गांधी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का विरोध कर रहे थे और धरना दे रहे थे। बुधवार को धरने के दौरान ही अधीर रंजन चौधरी ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके बयान पर भारी विवाद हुआ और संसद में खूब हंगामा मचा। गुरुवार को मॉनसून सत्र में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए गलत शब्द को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने अधीर रंजन से माफी मांगने की मांग की। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी का नाम घसीटा और उनसे भी माफी मांगने की मांग की। काफी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी थी।अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? चौधरी के अनुसार, भाजपा के पास कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस के खिलाफ मसाला ढूंढ़ रही है। चौधरी ने कहा कि मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। देश की सर्वोच्च कुर्सी को नीचा दिखाने का मेरा कतई इरादा नहीं है