Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस विधायक पर एयर इंडिया ने लगाया आरोप, आपे से बाहर होकर महिला कर्मचारी के साथ किया अभद्र व्यवहार

रायपुर। कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी पार्टी को शर्मिंदा करने का काम किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायाक पर एयर इंडिया की महिला कर्मचारी के साथ गाली गलौच करने का आरोप लगा है। विधायक का नाम विनोद चंद्राकर है। एयर इंडिया की ओर से दावा किया गया है कि बीती 7 सितंबर को एमएलए चंद्राकर अपने साथियों के साथ रायपुर से रांची जाने वाले थे और इसी दौरान वह फ्लाइट लेने के लिए एक घंटा लेट पहुंचे थे और जानकारी देने पर उन्होंने अपना आपा खोया और गाली गलौच की है।

दरअसल जब उन्हें रांची जाना था, तो एक महिला कर्माचारी उनके पास आई और उन्हें लेट पहुंचने की जानकारी दी। इस पर विधायक भड़क गए। उन पर आरोप लगा है कि गुस्से में आकर उन्होंने महिला कर्मचारी को गाली तक दे डाली। एयर इंडिया के मुताबिक विधायक का बोर्डिंग टाइम 5.30 बजे था, लेकिन वह एक घंटे लेट एयरपोर्ट पहुंचे थे।

रायपुर एयरपोर्ट पर जब एयर इंडिया के कर्मचारियों ने कहा कि वह काफी लेट है, और फ्लाइट रवाना कर दी गई है। इस पर नेता जी ने आपा खो दिया और देखते ही देखते वह गाली गलौच पर उतर आए। वहीं मामला बढ़ने पर सीआईएसएफ को बीच बचाव के लिए आना पड़ गया। एयर इंडिया के शुरुआती बयान में कहा गया है कि जांच में विधायक को दोषी पाया गया है।