Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस नेता ने अमित शाह की बीमारी को बताया ‘सूअर का जुकाम’, भड़क गई बीजेपी

स्वाइन फ्लू की वजह से एम्स में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने अमित शाह की तबियत को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष को ‘सूअर का जुकाम’ बताया है। कांग्रेसी नेता ने अमित शाह पर परोक्ष रूप से कर्नाटक की राजनीति को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।

हरिप्रसाद ने कहा कि BJP अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनका प्रयास इसी तरह जारी रहा तो उनको शायद और गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के इस विवादित बयान पर भाजपाई भड़क गए। हरिप्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हरिप्रसाद के बयान का जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, कांग्रेसी सांसद बीके हरिप्रसाद ने जिस तरह का विवादित बयान दिया है वह गंदा और बेहुदा है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जानता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का स्वास्थ्य खराब है और ऐसे समय में उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस सांसद हरिप्रसाद की मानसिकता को दर्शाता है। उपचार के विज्ञान में फ्लू का इलाज तो है लेकिन कांग्रेस के मनसिक बीमारी का उपचार मुश्किल है।

फ्लू का इलाज करा रहे अमित शाह ने बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्हें फ्लू हुआ है और उपचार चल रहा है। भगवान की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं जल्द ही स्वस्थ्य हो जाउंगा। इसी बीच BJP ने अमित साह की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, अध्यक्ष शाह की तबियत में काफी सुधार है और गुरुवार सुबह चेकअप के बाद डॉक्टरों ने कहा कि जल्द ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।