Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘चौकीदार चोर है’ बयान पर हुआ कांग्रेस को पछतावा, बताया हार की बड़ी वजह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चुके हैं और चुनाव परिणाम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। जिसके बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने चिंतन करना शुरू कर दिया है और अब हार के कई कारण भी सामने आ रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह बताई है।

अनिल शास्त्री ने कहा है कि पीएम मोदी के खिलाफ जरूरत से ज्यादा नकारात्मक पब्लिसिटी को हार की मुख्य वजह रही है। उन्होंने मीडियो को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ‘चौकीदार चोर है’ के नारे को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि ‘कांग्रेस आम लोगों के मुद्दे को उठाने में मनाकाम रही है और लोगों ने चौकीदार चोर है के नारे को स्वीकार नहीं किया है। मोदी के खिलाफ जरूरत से ज्यादा पब्लिसिटी को लोगों ने खारिज कर दिया है।’

हालांकि, इस हार पर अनिल शास्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष के प्रदर्शन पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैंने अब तक पार्टी के नेता के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है और अब कुछ भी नहीं कहुंगा।’

बताते चलें कि गुरुवार को आए चुनावी नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसने भाजपा की 2014 की जीत के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। वहीं इस हार पर राहुल गांधी ने कहा है कि आज ये चर्चा की जरूरत नहीं है कि आखिर उनकी पार्टी की हार क्यों हुई है। वह लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं।