Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी तो अब इस तरह से क्लाइमेट चेंट समिट को संबोधित करेंगे सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने अनोखे फैसलों के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विदेश मंत्रालय की ओर से डेनमार्क में आयोजित सी-40 क्लाइमेट चेंज समिट में शामिल होने की मंजूरी नहीं दी गई है, जिसके बाद उन्होंने इस समिट से जुड़ने का दूसरा तरीका निकाल लिया है।

दरअसल अब अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और वहां अपना संबोधन देंगे। सरकार की ओर से एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम्मेलन आयोजकों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है कि वह ‘ब्रीद डीपली- सिटी सॉल्यूशंस फॉर क्लीन एयर’ के सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दुनिया के छह बड़े महानगरों के महापौर केसाथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह शुक्रवार को सी-40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। गौरतलब हो कि विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी थी।