Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बहादुरी का कार्य करने वाले बच्चे प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से होंगे सम्मानित : उपायुक्त पार्थ गुप्ता -प्रधानमंत्री राष्टï्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन

सिरसा, 20 अक्टूबर।। (सतीश बंसल)
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि शिक्षा, नवाचार, खेल, कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक सेवाओं में अभूतपूर्व
उपलब्धि हासिल करने वाले या फिर बहादुरी का ऐसा कार्य जिसकी राष्टï्रीय स्तर पर पहचान हों, को केंद्र सरकार
द्वारा हर साल प्रधानमंत्री राष्टï्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में बाल पुरस्कारों के लिए
आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक नेशनल अवार्ड पोर्टल अवार्डडोटजीओवीडोटइन पर कर
सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने या उपलब्धि हासिल करने के लिए
राष्टï्रीय पुरस्कारों का वितरण करती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री राष्टï्रीय बाल पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
बाल पुरस्कार हासिल करने के खातिर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के अनुसार आखिरी
तारीख की शाम 5.00 बजे तक पहुंचने वाले आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर
विचार नहीं किया जाएगा।