Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के दौरान यह होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम, ट्वीट कर लोगों से की यह अपील

बेंगलूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग को यादगार बनाने के लिए देशवासियों से एक अपील की है। उन्होंने इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए बेंगलुरू में इसरे के सेंटर पर वैज्ञानिकों के साथ मौजूद रहने का निर्णय किया है। पीएम मोदी के साथ उस दौरान वहां कई स्कूली बच्चे भी मौजूद रहेंगे। बेंगलुरू रवाना होने से पहले ही पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को ट्वीट कर बधाई भी दी है।

इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि लोग देर रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखें और इस दौरान अपनी तस्वीर क्लिक कर ट्वीट भी करें। उन्होंने कहा है कि वह इन तस्वीरों को रिट्वीट भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि 130 करोड़ हिंदुस्तानी जिस पल का इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे, वह कुछ घंटे ही दूर है। चंद्रयान आज रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर उतरेगा।

इसके साथ ही दुनिया भारत की धमक एक बार फिर से देखेगी। साथ ही भारत के वैज्ञानिकों का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा होगा। उन्होंने कहा है कि मैं इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बेंगलुरू में इसरो सेंटर में ही मौजूद रहुंगा। उनके साथ जो स्कूली बच्चे मौजूद रहेंगे। उनमें भूटान से आए बच्चे भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने बताया है कि ये सभी वो बच्चे हैं, जिन्होंने MyGov पर चल रहे इसरो स्पेज क्विज में हिस्सा लिया था।

बताते चलें कि देर रात 1.30 बजे चंद्रयान-2 का विक्रम लैंड चांद की दक्षिणी सतह पर उतरना शुरू होगा। ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान पीएम मोदी रात को ही इसरो सेंटर पहुंच जाएंगे और वह शुरुआत में सेंटर में ही रहेंगे, फिर कुछ देर के लिए होटल जाएंगे। शनिवार सुबह जब लैंडिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो वह फिर इसरो सेंटर पहुंच जाएंगे।