Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का हुआ निधन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। यह जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर के जरिए दी।

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मां के निधन पर शोक जताया। सीएम योगी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ‘प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति।’