Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी के कई शहरों में आज आंधी-तूफान की संभावना

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ताकैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक  कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। बारिश की संभावना कितनी होगी। हर घंटे कैसा रहेगा लखनऊ मौसम का हाल।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं  झांसी दूसरे नंबर पर, बांदा तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर आगरा शहर गर्म रहा, गौरतलब है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बांदा में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है,इसके अलावा झांसी में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, चलिए जानते हैं यूपी के प्रमुख जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा? अयोध्या में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बादल दिखेंगे,शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है, वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 112 है।