Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पौधारोपण व गौशाला में सवामणि लगाकर मनाया जन्मदिन

सिरसा। ।(सतीश बंसल)   लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल के चैयरमेन ललित जैन ने अपनी पौत्री जान्या का
जन्मदिन छोटे बच्चों के साथ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया। जन्मदिन की खुशी में बच्चों को मिठाई व चॉकलेट
बांटी गई। बच्चों ने इसके बाद डीजे की धुन पर डांस कर जमकर लुत्फ उठाते हुए मस्ती की। इसके बाद जान्या के

नाम से स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। स्कूल प्राचार्या रीतू मल्होत्रा व समस्त स्टाफ ने जान्या के
परिजनों को उसके जन्मदिन की बधाई दी और उसकी लंबी आयु की कामना की। इसके बाद माया बहन मंदिर में
लंगर लगाया और श्री गौशाला में सवामणि लगाई। श्री गौशाला कमेटी पदाधिकारियों ने भी बच्ची को आशीर्वाद
दिया और उसकी दीर्घायु की कामना की।