Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वाणी कपूर बिकनी विवाद ने पकड़ा तूल, ‘हरे राम’ प्रिंट बना मुसीबत… हुआ केस

एक्ट्रेस वाणी कपूर को हरे राम’लिखा बिकिनी टॉप पहनना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ शिकायतकर्ता रमा सावंत ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

बीते दिनों वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो में वाणी ‘हरे राम’ लिखा हुआ डीप नेक टॉप पहने दिखी थी.

View this post on Instagram

What we see depends mainly on what we look for … ???

A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। उन्हें ट्रोल भी किया गया। बता दें कि लोगों ने वाणी पर भगवान का नाम खराब करने का आरोप भी लगाया और उन्हें बायकॉट करने का ऐलान कर दिया था। मामला बढ़ने के बाद वाणी कपूर ने फोटो इंस्टाग्राम से हटा ली थी