Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई : सपा विधायक अबू आजमी सहित 19 लोगों पर कोरोना नियमावली भंग करने का मामला दर्ज

मुंबई। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी सहित 19 लोगों पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कोरोना नियमावली भंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है, अभीतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को अबू आसिम आजमी का जन्मदिन था, इसी वजह से आजमी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जोरदार जश्न मनाया था। आजमी ने इस क्षेत्र में शाम को रथयात्रा निकालकर हवा में तलवार भांजा था और देर रात तक भारी भीड़ जमा करते हुए जश्न जारी रखा था।
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अबू आसिम सहित फहाद खान उर्फ आजमी, इरफान खान, गैसुद्दीन शेख, आयशा खान, अख्तर कुरेशी, मनोज सिंह, सद्दाम खान, तौसिफ खान, जावेद सिद्दिकी, नौशाद खान, वसीम जाफर शेख, अकबर खान, इरशाद कुरेशी उर्फ बबलू लोटस, रईसा सय्यद, शहजाद उर्फ सय्यद, शकील पठाण, रुक्साना सिद्दिकी व अन्य के विरुद्ध कोरोना नियमावली का भंग करने, सार्वजनिक स्थल पर तलवार का प्रदर्शन करने संबंधित मामला दर्ज किया है।

अबू आसिम आजमी ने कहा कि उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मददफेरी निकाला था। इसी मददफेरी में तलवार का प्रदर्शन कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने किया। यहां किसी को तलवार से मारने का प्रयास नहीं किया गया और बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जमा की गई थी।