Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राफेल: राज्यसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट, NDA की डील UPA से 2.86% सस्ती

राफेल डील का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोदी सरकार ने बुधवार को संसद में CAG रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पेश होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसे नकार चुके हैं। वहीं संसद के बाहर इसे लेकर प्रदर्शन चल रहा है। संसद के बाहर चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस ने सीधे-सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला।

प्रदर्शन में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चौकीदार ही चोर है। संसद परिसद में हो रहे विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

बता दें कि लोकसभा से पहले मोदी सरकार ने राज्यसभा में CAG रिपोर्ट पेश किया है। केंद्रीय मंत्री पी.राधाकृष्णन ने इसे पेश किया है। राज्यसभा में पेश CAG रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार ने जो राफेल डील की है, वह पूर्व की यूपीए सरकार से सस्ती है। यह डील यूपीए सरकार से 2.86 फीसदी सस्ती है।

लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि तैयार अवस्था में राफेल की कीमत UPA सरकार के जितनी ही है। रिपोर्ट में विमान के दाम का खुलासा भी नहीं हुआ है। CAG की रिपोर्ट से वो दावा भी खारिज होता है, जिसमें दावा किया गया था कि मोदी सरकार ने राफेल विमान 9 फीसदी सस्ता खरीदे हैं।

इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास राफेल मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी शुरुआत से ही प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने इस डील में चोरी की है।