Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी की सालगिरह के दिन कैफे संचालक ने पत्नी और बच्चे की हत्या कर की खुदकुशी

 

 

कर्च से डूबे संचालक ने उठाया कदम, कमरे से मिला एक सुसाइड नोट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में कर्ज से डूबे एक कैफे संचालक ने वैवाहिक वर्षगांठ के दिन पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। कमरे से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में कर्ज से डूबने की बात कही गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

आशियाना के सेक्टर आई निवासी विशाल मदूलानी कैफे संचालक था। उसके परिवार में पत्नी हिमानी और तीन साल का बेटा वकुल था। शनिवार को पड़ोसी किसी काम से संचालक के घर पहुंचा तो देखा कि विशाल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। जबकि उनकी पत्नी और बेटे का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। उनके मुंह से झाग आ रहा था। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरु कर दी है। परिजनों से जानकारी मिली है कि आज ही विशाल और हिमानी की शादी हुई थी। शादी की वर्षगांठ को लेकर घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ हैं। इसमे मृतक ने कर्ज से डूबने की बात कही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।