Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यमुना एक्सप्रेसवे पर मैक्स-पिकअप के साथ जिंदा जला चालक, दो घायल

 

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मैक्स-पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिस से टकराकर से पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिससे चालक गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया। वहीं गाड़ी पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना सुरीर थाना क्षेत्र स्थित माइलस्टोन 82 के पास की है।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मैक्स-पिकअप नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। वह यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकरा कर पलट गई। मैक्स के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई और चालक कुछ समझ पाता तब तक आग ने चालक को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घंटों बाद हादसे की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
इसके बाद पुलिस ने चालक के जले हुए शव को बाहर निकाला। चालक पहचान लोनी निवासी इंताज के रुप में हुई हैं। वहीं हादसे में मैक्स में बैठे लीलू और नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।