Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस दूसरी बार बनने वाली है मां, शेयर की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस जल्द ही अपने परिवार में एक नन्हे मेहमान को वेलकम करने वाली हैं। इस अभिनेत्री का नाम है लीजा हेडन। कई जाने माने अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी लीजा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए यह गुड न्यूज सभी के साथ साझा की है। लीजा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अपने पति और बेटे के साथ एंज्वॉय करते हुए दिख रही हैं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

यही नहीं उन्होंने इस तस्वीर के साथ ही एक कैप्शन लिखा है, ‘चौथे की आने की खुशी में।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जल्द ही वह एक नन्हे मेहमान को वेलकम करने वाली हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद ही उन्हें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी हैं। जिसमे सोनम कपूर, पूजा हेगड़े, गौहर खान, शिबानी दंडेकर समेत कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि लीजा ने साल 2016 में बिजनेस मैन डिनो लालवानी से शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। लीजा की पहली प्रेगनेंसी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने बेबी बंप के साथ कई बोल्ड फोटोशूट भी करवाए थे। इस बार उन्होंने यह अनाउंसमेंट बिकिनी पिक के साथ किया है।

बताते चलें कि लीजा ने साल 2010 में फिल्म आयशा के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में थीं। यही नहीं उनकी सोनम के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी हो गई है। पहली फिल्म के बाद उन्होंने शौकीन्स, हाउसफुल-3 जैसी शानदार फिल्में भी की हैं।