Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गुरुदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते सनी देओल का इस तरह हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने तोहफे में दिया इतना बड़ा…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब की गुरुदासपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के लिए काफी कड़ा मुकाबला माना  जा रहा था। क्योंक चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने कहा था कि वह सनी देओल को तो गिनते भी नहीं है।

ऐसे में उनका आत्मविश्वास देखकर लग रहा था कि शायद सनी देओल को इस सीट पर हार का सामना करना पड़े लेकिन सनी देओल ने सभी को हैरान करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

उन्होने अपने डेब्यू चुनाव में ही कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार जाखड़ को करारी हार दी है और 77009 वोटों के अतंर से जीत हासिल की है।

वहीं गुरुदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी उसी अंदाज में किया है। दरअसल सनी देओल की शानदार जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें तोहफे में यादगार चीज दी है।

दरअसल, चुनाव के बाद जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें तोहफा दिया, तो सभी की हंसी छूट गई। दरअसल कार्यकर्ताओं ने उन्हें तोहफे में हैंडपंप दिया है।

बताते चलें कि हैंडपंप और सनी देओल का पुराना नाता है। क्योंकि लगभग एक दशक पहले आई सुपरहिट मूवी ‘गदर एक प्रेम कथा’ में उन्होंने एक सीन में हैंडपंप उखाड़कर अपने दुश्मनों का सफाया किया था। जिसे लोंगो द्वारा काफी पसंद किया गया था।