Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा में सभी 90 विधानसभाओं में जीत दर्ज करेगी भाजपा : मुख्यमंत्री

 

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में नारी सुरक्षा के लिए सशक्त कदम उठाए है, वहीं प्रदेश सरकार, वूमैन पावर लाइफ चालू करेगी, इसके तहत सर्वेक्षण किया जा रहा है। वहीं सर्वेक्षण पूरा होने के बाद वूमैन पावर लाइफ चालू की जाएगी और यह आनलाइन सर्विस होगी। इस सर्विस पर पीड़िता अपनी शिकायत भेज सकती है और शिकायकर्ता को अपना नाम व फोन नंबर भी बताने की आवश्यकता नहीं है। शिकायकर्ता की शिकायत पर वूमैन पावर लाइफ स्टाफ अपना कार्य शुरू करेगा और 24 घंटों के अंदर आरोपित तक पहुंचा, प्रथम चरण में आरोपित को समझाया जाएगा कि वह लड़कियों के साथ छेड़खानी की गलत आदत को छोड़ दे, आरोपित की एक माह निगरानी की जाएगी, जरूरत पड़ने पर उसकी काउंसलिंग भी की जाएगी, यदि इसके बाद भी आरोपित नहीं सुधरा तो कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पानीपत के गांव मतलौडा की अनाज मंडी में कमल शक्ति महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता के आर्शीवाद से भाजपा सरकार इस बार 75 नहीं बल्कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में जीत दर्ज कर इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि जनता भाजपा का सहयोग करें। सीएम ने कहा कि हरियाणा का हर बच्चा आसानी से शिक्षित हो वह मनचाही जगह पढे़ इसके लिए प्रदेश सरकार उन्हें शिक्षा के लिए बिना गारंटी का ऋण दिलवाएगी और ऋण की गारंटर सरकार होगी।

हरियाणा के परिवन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में सम्मान विकास करवाया है।