Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा महिला मोर्चा ने की राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से शिष्टाचार भेंट

सिरसा। ।।( सतीश बंसल ) भाजपा महिला मोर्चा के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी के नेतृत्व में उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से शिष्टाचार भेंट की। टीम सदस्यों ने बुक्के भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। जिलाध्यक्ष ने वर्तमान हालातों पर राज्यपाल से चर्चा की। वहीं राज्य में होने वाले पंचायती राज व नगर परिषद के चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रो. गणेशीलाल ने महिला मोर्चा टीम को एक टीम वर्क के तौर पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा की टीम चुनावों को लेकर कमर कस चुकी है और इन चुनावों में अपनी महत्त्ती भूमिका निभाएगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लखविंद्र कौर, राज शर्मा, जिला सचिव पुष्पा सिंह, दर्शना देवी दड़बी मंडल अध्यक्ष, पार्षद कौशल्या वर्मा, पार्षद रेणु बाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।