Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज

 

 

बाराबंकी। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री के कार पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति राहुल पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना मोहम्मपुर खाला निवासी राहुल सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री है। बहराइच की रहने वाली स्नेहलता सिंह से 27 जनवरी को उसकी लव मैरिज हुई थी। स्नेहलता सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल इंस्टीट्यूट में कार्यरत थी। शनिवार देर रात राहुल सिंह पत्नी के साथ वापस कार से घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली फतेहपुर के बेलहरा पुल के पास कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो गोलियां लगने से उनकी पत्नी स्नेहलता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल सिंह गंभीर घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को उसके ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। मृतका के पिता ने पति राहुल पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आयेगा, उसके आधार ही कार्रवाई की जायेगी।