Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा नेता सुचित सेठ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

 

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शाहजहांपुर के भाजपा नेता सुचित सेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करते हुए आरोपित सुचित को जेल भेज दिया है।

चिनहट थाना के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के मूल निवासी सुचित सेठ लखनऊ में ही रहते हैं। बंथरा इलाके की रहने वाली एक महिला जो पति से विवाद के बाद न्याय के लिए भटक रही थी, वह इनके पास आयी और ये उसको न्याय दिलाने के लिए प्रयास करने लगे।

उन्होंने बताया कि महिला के बयान के अनुसार इसी दौरान सुचित ने उसका फायदा उठाते हए दुष्कर्म किया। जब महिला को समझ में आया कि वह सुचित के जाल में फंस गई है तो इसके बाद उसने सुचित की शिकायत चिनहट थाने में की। इसके बाद आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ। महिला का मेडिकल कराया गया। इसके बाद सुचित को बीबीडी के सामने एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया।