Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ममता की महारैली में शामिल होना शत्रुघ्न सिन्हा की मौकापरस्ती, BJP जल्द लेगी कड़ा एक्शन

ममता बनर्जी की महारैली में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सिन्हा मौका परस्त हैं। रुडी ने कहा कि कुछ लोगों की अकांक्षाएं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सिन्हा पर संज्ञान ले लिया है। जल्दी ही उन्हें लेकर पार्टी कोई फैसला करेगी।

रुडी ने महारैली पर हमला करते हुए कहा कि कोलकाता में सिद्धांत विहीन नेताओं की संगोष्ठी चल रही है। बता दें कि इस महारैली में देश की 22 बड़ी पार्टियों के नेता इकट्ठा हुए हैं। वहीं बीजेपी के भी नेता मोदी हटाओ रैली में शामिल हुए हैं।

इसमें पटना साहिब से बीजेपी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा भी ममता बनर्जी की रैली में हिस्सा लिया। इसके अलावा पूर्व बीजेपी नेता अरुण शौरी भी रैली में शामिल हुए।

इस रैली में बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को बरबाद कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ तो लिया लेकिन सबकी विकास की जगह सबका नाश कर दिया। सिन्हा ने कहा कि देश के इतिहास की यह पहली सरकार है जो आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करती है।

सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम कर रही है। सिन्हा ने कहा मेरी जिंदगी का एक ही पर्याय है कि इस तरह की सोच वाली सरकार को सत्ता से बाहर करना है. वहीं पूर्व बीजेपी नेता अरुण शौरी ने कहा कि मोदी सरकार ने डिफेंस को नेगलेट किया और पहली बार किसी सरकार ने डिफेंस में इतना बड़ा घोटाला किया।