Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भूपेंद्र ने किया छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार, इन्हे मिला मंत्री पद

रायपुर। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब भूपेश बघेल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ कैबिनेट का गठन कर दिया है। राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ सरकारी मशीनरी के कामकाज में नए सिरे से तेजी आएगी। सभा स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में मंत्री पद की शपथ ली।

रविंद्र चौबे

सबसे पहले रविंद्र चौबे ने मंत्री पद की शपथ ली। रविंद्र चौबे सातवीं बार विधायक बने हैं, वे साजा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

प्रेमसाय सिंह

प्रतापपुर से विधायक चुने गए प्रेमसाय सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। प्रेम साय सिंह आदिवासी समाज से चुने जाते हैं। कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

मोहम्मद अकबर

विधायक मोहम्मद अकबर ने भी शपथ ली। मोहम्मद अकबर कवर्धा सीट से विधायक चुने गए हैं। मोहम्मद अकबर ने विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी।

कवासी लखमा

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे सुकमा जिले की कोंटा सीट से चुने गए हैं। भाजपा प्रत्याशी धनीराम बारसे को छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। कवासी लखमा चार बार विधायक चुने जा चुके हैं।

शिवकुमार डहेरिया

आरंग से कांग्रेस विधायक शिव कुमार डहरिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। स्थानीय विरोध के बाद उन्हें आरंग से टिकट मिला था।

अनिला भेड़िया

डौंडी लौहारा सीट से कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार विधायक चुनी गई है। 2013 में पहली बार विधायक चुनी गई थी।

जयसिंह अग्रवाल

कोरबा से जयसिंह अग्रवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

गुरु रुद्र कुमार

अहिरवारा से विधायक गुरु रुद्र कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 41 साल के रूद्र गुरू ने स्नातक डिग्री हासिल की है और उनकी संपत्ति 2.9 करोड़ रुपए हैं।

उमेश पटेल

स्व. नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने खरसिया सीट से ओपी चौधरी को हराया था। वर्ष 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे।