Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय नववर्ष विक्रमी सम्वत् 2079 के शुभ अवसर पर शाखा सिरसा द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन

सिरसा 4 अप्रैल -(सतीश बंसल )-. भारत विकास परिषद् शाखा सिरसा द्वारा भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर गत सायं परिषद भवन में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शीश का दानी भण्डारा समिति की पूरी टीम द्वारा यह भजन-कीर्तन का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेन्द्र गनेरीवाला ने अपनी मधुर वाणी से समा बांधते हुए प्रभु भक्ति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। शाखा सिरसा द्वारा भजन मण्डली को सम्मानित किया गया और भजन मण्डली द्वाररा भी सिरसा शाखा को सम्मानित किया। शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल ने भजन मण्डली और उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मदन लाल गुप्ता और मित्रसेन गर्ग की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में रमेश गोयल, अशोक गुप्ता, हरिओम भारद्वाज, छगन सेठी, भूपेंद्र यादव, मदन गोयल, बसंत पारीक, सुंदरपाल ग्रोवर, विनोद जग्गा, पवन गुप्ता, गोकुल चन्द थेपला, विश्व बन्धु गुप्ता, भगवान दास बांसल, राजकुमार मेहता, सुशील, कुलवंत राय ,मुनीष गोयल, राज गुप्ता , विनोद गर्ग, पुष्पा भारद्वाज, रीतु बंसल, सविता बांसल, विमला यादव, आशा जग्गा, सुनीता सेठी ,सरोज पारीक, सारिका गोयल, ऊषा गुप्ता, मीना गोयल, सुनीता रानी, पुष्पा सचदेवा, कुमारी चित्रा की विशेष उपस्थिति रही। परिषद् परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।