Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान में हाफिज सईद को मिल रही बेहतर ट्रीटमेंट, जेल के बजाय बंगले में गुजारी रात

 

मुंबई आतंकी हमले के लीडर हाफिज सईद की गरिफ्तार होने की खबरें सामने आई थीं। जिसे पूरी दुनिया में सराहा गया था। लेकिन मस्ला तो कुछ और ही है। क्योंकि, आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार करना तो बस एक दिखावा था। दरअसल, आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उसे जेल की सलाखों के पीछे रखने के बजाय जेल सुप्रिटेंडेंट के बंगले में आराम फरमाने की जगह दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, हाफिज सईद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पाकिस्तान सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, हाफिज सईद को नेशनल एक्शन प्लान के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान की तरफ से पहले भी कई बार हाफिज सईद जैसे आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने का दिखावा किया गया है। लेकिन भारत और अमेरिका के दबाव के कारण फिर एक बार हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया। लेकिन हर बार की तरह उसे इस बार भी कुछ ही महीनों में उसे छोड़ दिया जाएगा। गिरफ्तारी से पहले उसके संगठनों को बैन किया गया था।

आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने भी ऐसे आतंकियों के चलते पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया था। इसके चलते अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने हाफिज सईद, मसूद अजहर जैसे आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर चिंता जताई थी। इसलिए ब्लैक लिस्ट होने के खतरे को लेकर पाकिस्तान पर दबाव है।