Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

CAB के बजाय दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानून बनाने पर भाजपा जल्दी दिखाती तो बेहतर होता : मायावती

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सदन में पास हुए नागरिकता संसोधन बिल (CAB)  को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने इतनी जल्दबाजी महिला उत्पीड़न और रेप आदि पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने पर भी दिखाई होती तो बेहतर होता।

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बीएसपी ने नागरिकता संशोधन बिल का संसद के दोनों सदन में जबर्दस्त विरोध किया व इसके विरुद्ध वोट भी दिया। इस बिल को पास कराने के लिए केन्द्र ने जितनी जल्दबाजी दिखाई है, यदि उतनी ही जल्दी देश में महिला उत्पीड़न व रेप-मर्डर आदि पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने पर भी दिखाई होती तो बेहतर होता। इस सम्बन्ध में राज्यों को केवल पत्र लिखने की खानापूर्ति करने से इसका कोई सार्थक हल निकलने वाला नहीं है।