Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बलरामपुर : योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के सामने मत्था टेका, गायों को खिलाया चारा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने मंदिर स्थित गौशाला में को अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया। पूजा और गौ सेवा के बाद सीएम योगी भवनियापुर हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को श्रावस्ती में मंडलीय समीक्षा के उपरांत दो दिवसीय प्रवास पर शाम 6:25 बजे शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे थे, उनके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की पहुंचे। शक्तिपीठ पर रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के सभी चारों विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। जो आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात अहम माना जा रहा है।

गोरखपुर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गोरखपुर में वह आज विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विकास कार्यों से जुड़े समीक्षा बैठक भी होगी। जिले की कानून व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम योगी आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।