Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बहुजन उत्थान पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए 2017 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के करारी हार के बाद पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम ने बसपा छोड़कर बहुजन उत्थान पार्टी बनायी थी, जिसे शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व मंत्री कमलाकांत गौतम ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ले ली।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमलाकांत गौतम का स्वागत करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का झंडा सौंप दिया गया। कमलाकांत ने कहा कि वे लम्बे समय से अखिलेश यादव के कार्य करने के तरीके से प्रभावित रहे। उनके भीतर करुणा है और वे समाज का दर्द समझते है। इसे देखते हुए आज उनकी पार्टी का उन्होंने सपा में विलय कर खुद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

कमलाकांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दलित समाज डरा हुआ है। उनको अखिलेश यादव जैसा नेता चाहिए। वे 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बसपा को 36 वर्ष दिये लेकिन वहां से उनको सम्मान नहीं मिला। 2017 की हार के बाद उन्होंने बसपा से इस्तीफा दे दिया था। अब वे समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करेंगे।