मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने जा रहीं हैं । हाल ही में उनके पति अंगद बेदी ने नेहा के लिए ग्रैंड बेबी शावर पार्टी का सरप्राइज का आयोजन किया। इस पार्टी में नेहा और अंगद के कई फ्रेड्स भी शामिल हुए।
हाल ही में इस बेबी शावर पार्टी को दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में नेहा व्हाइट कलर का गाउन पहने प्रिंसेस लुक में पहुंचे।
इस दौरान नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अंगद फ्रार्मल पहने हैंडसम लग रहे हैं।दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।
बेबी शावर पार्टी में स्टार्स ने बिखेरे जलवे
बेबी शावर पार्टी में प्रीति जिंटा शामिल हुईं। इस दौरान वह येलो कलर की ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं करण जौहर भी स्टाइलिश अंदाज में इस पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी में सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना के साथ, निर्माता अतुल कसबेकर अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। वहीं अलवीरा अग्निहोत्री भी स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में शामिल हुईं।
अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ आए। नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए। खबरों की मानें तो नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रेग्नेंसी के बावजूद भी नेहा कोई ब्रेक नहीं लेने वाली है। नेहा का चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है,जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।
इस शो में नेहा के पहले गेस्ट आयुष्मान खुराना होंगे। वहीं इस शो में अंगद बेदी भी मेहमान बनकर आ सकते हैं। जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरु कर दी है।