Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री को भी हुआ कोरोना वायरस

 

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री पीटर डटन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी डटन ने खुद दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वह जब सुबह उठे तो उन्हें हल्का बुखार था और उनके गले में खराश हो रही थी। इसके बाद चेकअप कराने पर वह अस्पताल में भर्ती हो गए।

उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई है कि कहीं प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य इससे संक्रमित न हो जाएं। डटन कुछ समय पहले ही अमेरिका से लौटें हैं और इस दौरान वह डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से भी मिले थे।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के क्वीनस्लैंड हेल्थ की यह नीति है कि अगर कोई कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती होना होगा। इसका अनुपालन करते हुए पीटर डटन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस के 156 मामलों की पुष्टि हुई है और तीन लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले छह महीने में लाखों लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं।