Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास

 

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर में भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट के पास सोमवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि लोनी रोड स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट के पास एक महिला का शव पड़ा है।

लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है तथा शव को सुबूत मिटाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंका गया है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।