Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यादों के झरोखों से : अटल जी जब काशी आते तो भाजपा नेता हर्षपाल कपूर के घर जरुर जाते, देखें तस्वीर

 

 

वाराणसी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। जनसंघ और भाजपा के स्थापना काल से जुड़े लोग अटल जी सेे जुड़ी अपनी स्मृतियों को पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से साझा कर रहे हैं।

जनसंघ के जमाने से अटल जी से जुड़े वाराणसी के जाने माने व्यापारी और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हर्षपाल कपूर ने अपनी यादें साझा कीं।
हर्षपाल कपूर बताते हैं कि उनके पिता स्व. सत्यपाल कपूर से अटल जी के घनिष्ठ ताल्लुकात थे। अटल जी 1980 में भाजपा के स्थापना के बाद पार्टी अध्यक्ष बनने पर पहली बार वाराणसी आये तो उनके घर भी आये। रात में खाना खाने के बाद पिताजी से राजनीतिक बातें करने के बाद परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। पत्नी रेणू कपूर, मित्र अशोक धवन अब भाजपा एमएलसी, मुझे आर्शिवाद दिया। पुत्र वैभव कपूर पर भी प्यार दुलार लुटाया। व्यापारी नेता हर्षपाल कपूर बताते हैं कि भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद जब भी अटल जी काशी आते थे तो उनके परिवार से मिलते थे और घर आकर खाना भी खाते थे।

व्यापारी नेता के पुत्र वैभव कपूर बताते हैं कि अटलजी जब 13 दिन के प्रधानमंत्री बने थे, वाराणसी आने पर सर्किट हाउस में रूके थे तो फोन कर हम लोगों को बुलवाया था और कहा था कि नाश्ता भी साथ लेकर आना है। नाश्ता लेकर वैभव सकिट हाउस पहुंचे तो अटल जी की सुरक्षा में तैनात अफसरों ने खाना जांच के लिए लिया। इस पर अटल जी बोले कि अपने लोग हैं। अफसरों ने सुरक्षा का हवाला दिया तो अटल जी और उनके करीबी शिव कुमार शर्मा मौन हो गये। हमें इसका बुरा न लगे इसलिए उन्होंने विषयान्तर होने के लिए पिताजी हर्षपाल कपूर और अशोक धवन से वाराणसी में पार्टी की गतिविधियों पर बातें की।