Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन पड़ेंगे वोट

लखनऊ। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में चुनाव के साथ ही अलग-अलग राज्यों की 4 सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

जिनमें अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात और असम जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। उनमें अंबेडकरनगर की जलालपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ कैंट, सहारनपुर की गंगोह, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, अलीगढ़ की अगलास, बाराबंकी की जैदपुर, कानपुर की गोविंदनगर और मऊ की घोसी सीट शामिल है।

चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 21 अक्टूबर को ही वोट डाले जाएंगे और चुनावी नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीईसी सूनील अरोड़ा ने बताया है कि चुनाव संबंधित अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी। जबकि 4 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर तय की गई है। सुनील अरोड़ा ने बताया है कि आज से ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।