Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को देश की पांच राजधानियों का रखा प्रस्ताव

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि जोन के हिसाब से राजधानियां होनी चाहिए, इससे क्षेत्रीय असमानता को कम करने में मदद मिलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सरमा ने ट्वीट करके यह बात कही। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बात का जवाब दे रहे थे।सरमा ने कहा, अरविंद केजरीवाल को दूसरे राज्यों का मजाक उड़ाने की आदत पड़ गई है। मेरा विचार है कि असमानता की इस बीमारी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए और गरीब राज्यों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। क्या हमारे देश में पांच राजधानियां हो सकती हैं, हर जोन में एक?

सरमा ने कहा, पूर्वोत्तर को किसी संवेदना की जरूरत नहीं है। हमें केवल वही चाहिए जो कि हमारा हक और हमें नहीं मिला। सम्मान, संसाधन और रीजनरेशन। बता दें कि असम सरकार के कई स्कूलों को बंद करने के फैसले के बाद से ही अरविंद केजरीवाल और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच सोशल मीडिया पर बहस जारी है। बता दें कि पिछली सरकार में सरमा भी असम के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर खुद आकर असम सरकार के अच्छे काम देखेंगे। इसपर सरमा ने कहा कि मनीष सिसोदिया को पहले ही आमंत्रण भेज दिया गया है। यह बात उन्होंने तंज में कही थी क्योंकि स्थानीय कोर्ट ने सरमा की तरफ से उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है। सरमा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को लंदन और पैरिस बनाने का वादा किया था लेकिन अब छोटे शहरों से तुलना की जा रही है।