Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में बुधवार तड़के दहपा रोड पर पुलिस और मोटरसाइ​किल सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो तमंचे, कारतूस और 18640 रुपये कैश बरामद किये। दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

 

पुलिस अधीक्षक याशपाल सिंह ने बताया कि पिलखुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब चार बजे अपनी टीम के साथ दहपा मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान गांव हिम्मतपुर दहपा निवासी आवेश और नईम के रुप में हुई है। पकड़े गए आरोपितों पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 12-12 हजार रुपए का इनाम घोषित है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।