Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मलाइका अरोड़ा की हॉट तस्वीरों पर फिदा हुए अर्जुन कपूर, जानिए किस तरह का दिया रिएक्शन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड यानी मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर पर फिदा होकर बड़ा कमेंट किया है। दरअसल एक अवॉर्ड नाइट में जाने से पहले मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट कराया था।

वही उन्होंने फोटोशूट के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। जिस पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने जमकर तारीफ की है। यही नहीं उनके साथ-साथ उनके कई चाहने वालों ने भी उनकी तस्वीर जमकर लाइक की है। मलाइका अरोड़ा की इन हॉट तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने लाइक करते हुए एक इमोजी भी शेयर किया है। जिसमें उन्होने आग का साइन दिखाया है।

वहीं इसके अलावा यह खबर भी सामने आ रही है कि शुक्रवार देर रात रणबीर कपूर की जन्मदिन की पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान को एक साथ देखा गया था। इस दौरान इस बात पर भी गौर किया गया कि दोनों ही सेलिब्रिटी ने काले रंग की ही ड्रेस पहन रखी थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं था, इससे पहले भी दोनों स्टार इस तरह से एक साथ दिख चुके हैं।