Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश में 2.27 लाख गर्भवती महिलाओं को लगाया गया कोरोना रोधी टीका

नई दिल्ली। देश में अब तक 2.27 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना रोधी टीका दिया गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 2 जुलाई से गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का अभियान शुरु किया गया था। तब से शुक्रवार तक 2.27 लाख गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक तमिलनाडु में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है। यहां अब तक 78,838 महिलाओं को टीका लगाया गया है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 34,228 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है। ओडिशा में 29,821, मध्य प्रदेश में 21,842, केरल में 18,423 और कर्नाटक में 16,673 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।