Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकपाल को लेकर अन्ना का आन्दोलन, आज से अपने गांव में ही बैठेंगे अनशन पर

लोकपाल कानून के मुद्दे पर एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज अनशन पर बैठने जा रहे हैं। वह बुधवार सुबह 10 बजे अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। अपने अनशन पर बैठने की जानकारी उन्होंने मीडिया को दी।

उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोकपाल कानून बने 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार पांच साल तक बहानेबाजी करती रही। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार के दिल में अगर होता तो क्या इसमें 5 साल लगना जरूरी था?’

इससे पहले अन्ना ने कहा था कि उनका यह अनशन समाज और देश की भलाई के लिए होगा। अन्ना हजारे ने कहा कि उनका यह अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष, पार्टी के विरोध में नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज और देश की भलाई के लिए वह आंदोलन करतेेे आए हैं। उसी प्रकार यह अनशन भी उनके इसी आंदोलन का हिस्सा है।

बता दें कि 2011-12 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान पर तत्कालीन यूपीए सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन हुआ था।