Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों की दी हिंदी दिवस की बधाई, हिंदी को पूरे देश की एक भाषा बनाने की अपील की

नई दिल्ली। पूरा भारत आज के दिन यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मना रहा है। वहीं इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एक देश के लिए एक आम भाषा का होना बेहद जरूरी है। एक ऐसी भाषा, जो दुनियाभर में अपनी संस्कृति और अपनी पहचान का प्रतीक बन जाए। उन्होंने इस दौरान देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

अमित शाह ने इस दौरान एक राष्ट्र, एक भाषा की पैरवी करते हुए कहा है कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक आम भाषा का होना आवश्यक है, जो देश की पहचान बन सके। आज, अगर कोई भाषा देश को एकजुट रख सकती है, तो वो व्यापक रूप से बोली जाने वाली एकमात्र भाषा हिंदी भाषा है।

उन्होंने इस मौके पर लोगों से हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा का प्रयोग कर देश की एक भाषा के महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपने को पूरा करने में योगदान देने की अपील भी की है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं ने भी हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाइंयां दी।