Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीनी अधिकारियों के वीजा पर बैन लगाने को लेकर अमेरिका पर भड़का चीन

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बाच तल्खी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच शुरू हुई ट्रेड वार अब काफी बड़ा रूप लेती जारही है। वहीं इससे अलग अब उइगुर और अन्य मुसलमानों के दमन को लेकर चीन के खिलाफ अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अमेरिका ने चीनी अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

वहीं चीन ने अमेरिका के इस फैसला का भी कड़ा विरोध किया है। वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप प्रशासन को अपनी गलती सुधारने की नसीहत दी है। चीन ने इस फैसले को उसके आंतरिक मामले में दखलअंदाजी बताया है। चीन की ओर से इस मामले में एक ट्वीट भी किया गया है।

चीन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ‘अमेरिका का ये फैसला अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमों का उल्लंघन है। अमेरिका ने न सिर्फ चीन के आंतरिक मामलों में दखल दिया है, बल्कि उसके हितों की भी अनदेखी की है। चीन अमेरिका के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करता है।’ इसके अलावा एक और ट्वीट में यह भी कहा गया है, ‘शिनजियांग प्रांत में उइगुर और अन्य मुसलमानों के मानवाधिकारों के हनन जैसा कुछ भी नहीं हो रहा है। अमेरिका के दावे झूठे और गलत हैं।’

वहीं चीन की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसके शिनजियांग प्रांत में 10 लाख से ज्यादा मुसलमानों के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार करने और उन्हें बलपूर्वक हिरासत में रखा गया है।