Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमाल मलिक ने फिल्म लुका-छुपी के गाने का उड़ाया मज़ाक, बताया 5 गुना घटिया

कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म लुका-छुपी में बिजी हैं। आज इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में कार्तिक और कृति ने खूब धमाल किया हैं। फिल्म का पहला गाना ‘पोस्टर छपवा दो’ रिलीज हुआ। ये गाना लोगों का काफी पसंद आ रहा हैं। तो वहीं सिगर अमाल मलिक ने इस गाने का और कार्तिक-कीर्ति का मज़ाक उड़ा दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा हैं कि 5 गुना ज्यादा घटियां हैं ये गाना।

आपको बता दें कि ये गाने फिल्म अफतून का है इस गाने में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर नजर आए थे। ये गाना अपने टाइम का सुपर टूपर हिट गाने में से एक था। उर्मिला का अंदाज सभी को खूब पसंद आया था। इस गाने को मिका सिंह और सुनंदा शर्मा ने अपनी आवाज दी हैं और रैप निकिता गांधी का है। गाने के लीरिक्स व्हाइट नॉइज स्टूडियो के हैं।

फिल्म लुका छुपी में पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में लिवइन रिलेशन पर ज्यादा जोर दिया गया है कि शादी से पहले कैसे एक लड़का और लड़की लिवइन में रहते हैं। कार्तिक कृति से शादी के लिए काफी उतावले होते हैं, लेकिन कृति उन्हें सलाह दे देती हैं कि वो लिवइन में रहना चाहती हैं। बस फिर यहीं से सारी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। दोनों अपने लिवइन की कहानी अपने परिवार वालों को सुनाते हैं।

झूठी शादी का नाटक भी दोनों करते है। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिले है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्त्री के बाद दिनेश विजान इस फिल्म से भी कमाल दिखाने वाले हैं। फिल्म में कोकाकोला गाने को रीक्रिएट किया गया है तो वहीं ये दोनों अक्षय-उर्मिला की फिल्म अफलातून के गाने ये खबर छपवा दो अखबार में को भी रीक्रिएट कर रहे है। फिल्म को सिनेमेटोग्राफर लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1 मार्च, 2019 को रिलीज की जाएगी।