Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के साथ साथ अब दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री तो झमाझम बारिश के साथ हुई

उत्तर प्रदेश के साथ साथ अब दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री तो झमाझम बारिश के साथ हुई थी। लेकिन अब दिल्ली वाले एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ रही है। दिल्लीवाले बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक आज (शनिवार), 9 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं, रात तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 30 जून को हुई थी। 30 जून को भारी बारिश के बाद से दिल्ली से उमस बढ़ गई और धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़त रिकॉर्ड की गई. बता दें, सफदरजंग में पिछले सात दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।