Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Google से पता ढूंढकर अक्षय कुमार के घर कर रहा था घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुंबई आया था।

उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा था। सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी।

गौरतलब है कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े कलाकार के घर पर किसी फैन या अनजान व्यक्ति ने घुसपैठ करने की कोशिश की हो। इसके पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कलाकारों के घर पर इस तरह की घटना हो चुकी है। बात करें अक्षय कुमार के फिल्मों की तो वो जल्द ही फिल्म ‘केसरी’ में नजर आएंगे।