Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट को दिवालिया और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसी का भला होने वाला नहीं है।

लोकसभा में शनिवार को प्रस्तुत किये गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का इतना बड़ा राज्य है लेकिन बजट में इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। सपा मुखिया ने कहा कि यह बजट दिशाहीन और उद्देश्यहीन है।

इसमें गरीब, किसान और नौजवान किसी के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला दिवालिया बजट है। इस समय बैंक डूब रहे हैं। एलआईसी और एअर इंडिया बिक रहा है। उन्होंने कहा कि वित मंत्री अपने बजट में आयकर में सहूलियत दे रही हैं। जब लोगों की आय ही नहीं बढ़ रही है तो सहूलियत किस बात की।