Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ बढ़चढ़ जनता कर रही है सत्ता परिवर्तन के लिए वोटः महफूज किदवई

रामनगर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री हाजी महफूज किदवई ग्राम रामसहाय, खजुरी, कांप फतेहउल्लाह, मुन्नू पुरवा आदि ग्रावों में जनसम्पर्क कर सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया और महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ वोट देने को कहा। सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार झूठ की पटरियों पर दौड़ रही थी, जो पटरियां अब चटकने लगी हैं।

इस दौरान उन्होंने जनता से विकास का वादा करते हुए कहा कि आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ घोषणाएं की और अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया समाजवादी पार्टी जब आएगी तो सारी योजनाएं पूरी की जाएगी।

किदवई ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार झूठ और फरेब कर ठगने का काम किया है। इस सरकार ने लगातार किसानों और नौजवानों का अपमान किया है। हलांकि अब प्रदेश में आपके सहयोग और समर्थन से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, जिसके बाद सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाएंगी, विधवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा, गांव में सड़कों नालियों आदि का निर्माण कराया जाएगा और लोहिया आवास वृहद स्तर पर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि प्रदेश में समाजवादी की सरकारी आते हुए 11 लाख पदों पर भर्ती करके पुलिस और फौज आदि को भरा जायेगा।

किदवई ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने पांच साल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित बहुत बड़ी-बड़ी बाते बोलीं, लेकिन आज विकास प्रदेश में कहीं भी दिख नहीं रहा है। जनता को सिर्फ गुमराह किया और झूठे वादे किए गए।

केंद्र और प्रदेश सरकार के चलते देश और प्रदेश का विकास तेजी के साथ हो रहा है, युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। हालांकि धरातल पर स्थिति बिल्कुल ही विपरीत है। फिलहाल अब प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है और बदलाव के लिए जनता जाग चुकी है।