Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनभद्र में सोने की खदान मिलने के बाद यूरेनियम की जगी आस, शुरू हुआ सर्वे

 

 

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोने के बाद यूरेनियम मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर म्योरपुर ब्लॉक स्थित कुदरी पहाड़ी पर सर्वे के लिए खुदाई भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल म्योरपुर ब्लॉक के लीलासी-सांगोबांध सड़क के बीच कुदरी पहाड़ी पर करीब 100 टन यूरेनियम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके प्रमाण ढूंढने के लिए पहाड़ी पर कुछ जगह खुदाई भी की जा रही है। इस इलाके में हेलीकॉप्टर से एयरो मैग्नेटिक सिस्टम के जरिए यूरेनियम की तलाश की जा रही है। वैसे इस पहाड़ी के अलावा सोनभद्र के सटे अन्य प्रदेशों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के जिलों में भी ये खोज चल रही है। फिलहाल भू वैज्ञानिकों को कुदरी पहाड़ी क्षेत्र पर 100 टन यूरेनियम होने का अंदेशा है