Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे में अफगानिस्तान, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा

काबुल। सत्ता हस्तांतरण के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया है और ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। 100 से अधिक दिनों से जारी संघर्ष के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया है।

काबुल पर कब्जे के बाद ये तय माना जा रहा है था कि तालिबान के आगे गनी सरकार ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद रविवार को सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया चली। तालिबान के नंबर-2 नेता मुल्ला बरादर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से सत्ता हस्तांतरण के लिए बातचीत करने पहुंचे थे। इन सबके बीच काबुल में अफरातफरी का माहौल है। राजधानी काबुल की सड़कों, एयरपोर्ट, बाजार आदि में हर तरफ लोगों के चेहरों पर दहशत पसरी है।